फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रोन के नए सब-वैरिएंट ने भारत में दे दी दस्तक, गुजरात में मिला पहला केस

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 31 Dec 2022 12:06 PM IST

नए साल के जश्न की तैयारियों के बीच ओमीक्रोन के नए सब वैरिएंट XBB.1.5 ने भारत में दस्तक दे दी है। भारतीय सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के डेटा के अनुसार, Omicron के XBB.1.5 सब वैरिएंट ने दिसंबर में ही भारत में धावा बोल दिया है। इस वैरिएंट का पहला केस गुजरात में मिला है। कोरोना ने नए वैरिएंट bf.7 के बीच ओमीक्रोन का नया सब वैरिएंट टेंशन बढ़ाने वाला है। इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आ रहे हैं। दरअसल XBB.1.5 ओमीक्रोन का एक सब-वैरिएंट है जिसे अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने न्यूयॉर्क में कोविड मामलों के जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही न्यूयॉर्क के अस्पतालों में भर्ती अधिकांश कोरोना पेशंट्स इस वैरिएंट से पीड़ित हैं।XBB वैरिएंट बीए.2.10.1 और बीए.2.75 से मिलकर बना हुआ है। यह भारत के अलावा दुनिया के 34 अन्य देशों में भी फैला हुआ है। यह वैरिएंट ओमीक्रोन परिवार के सभी वैरिएंट की तुलना में सबसे खतरनाक है। भारत में फिलहाल बीएफ.7 के मामले गुजरात और ओडिशा में मिले हैं। गुजरात में bf.7 से पीड़ित कोरोना पेशंट्स के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग के बाद ओमीक्रोन के XBB.1.5 वैरिएंट का पहला केस सामने आया है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें