महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च को दो गुटों के बीच हुए सांप्रदायिक हिंसा के चलते राज्यभर में सियासी गर्माहट तेज है। हालांकि इस हिंसा को लेकर आय दिन कोई ना कोई बड़े दावे किए जा रहे है। इसी बीच एक दावा ये भी सामने आया है कि इस हिंसा में विदेशी या बांग्लादेशी हाथ है? इस पर सीएम देंवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिकिया दी। साथ ही उन्होंने कहा कि विदेशी या बांग्लादेशी हाथ होने पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी।