फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के लालबाग इलाके में भीषण आग, जान बचाने के लिए बालकनी से कूदा शख्स

Fri, 22 Oct 2021 01:24 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

इमारत में लगी आग बेहद भीषण है तस्वीरें मुंबई के लाल बाग इलाके की है जहां निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में देखते ही देखते आग ने इस तरह का रौद्र रूप ले लिया। आग 19वीं मंजिल पर लगी थी और अब 17वीं और 25वीं  मंजिल तक पहुंच चुकी है। फिलहाल इस इमारत में कोई नहीं रहा था लेकिन बताया जा रहा कि मजदूर इस इमारत में मौजूद हो सकते हैं। एक तस्वीर ऐसी भी आई जो आपको विचलित कर सकती है एक शख्स अपनी जान बचाने के लिए 19वीं मंजिल की बालकनी से नीचे जाने का प्रयास कर रहा था और अचानक उसका हाथ छूटा और वह काल के गाल में समा गया। आग की सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने का प्रयास तेज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें