फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Coaching Incident: कोचिंग सेंटर में गैस रिसाव से कई छात्र बेहोश!

Mon, 16 Dec 2024 05:27 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

जयपुर के गोपालपुर स्थित एक कोचिंग सेंटर में रविवार शाम दुर्गंध से भरी गैस रिसाव के बाद 12 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान पांच छात्राओं और दो छात्रों को पास के अस्पताल और दो अन्य छात्रों को मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी छात्रों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। रविवार शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के दौरान अचानक एक अजीब बदबू फैल गई। बदबू इतनी तेज थी कि छात्रों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। कुछ छात्रों को चक्कर आने लगे। कोचिंग क्लास में खिड़कियां बंद होने की वजह से स्थिति और गंभीर हो गई। कोचिंग प्रबंधन ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर प्रभावित छात्रों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें