उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले मे है बनका गांव जहां पर दलित समाज के लोगों द्वारा इंग्लिश शिक्षा का महत्व समझते हुए अक्टूबर 2010 में इंग्लिश देवी का मंदिर स्थापित किया गया था। आज यहां कई लोग इंग्लिश देवी मंदिर के आगे मत्था टेकते हैं और बेहतर इंग्लिश बोलने की मनोकामना मांगते हैं।