कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अब राज्यसभा नहीं जाएंगे। उनके राज्यसभा का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, और उन्होंने खुद पार्टी को सूचित कर दिया है कि वे अपनी सीट खाली करेंगे। यह फैसला दिग्विजय सिंह की व्यक्तिगत राजनीतिक योजना का हिस्सा माना जा रहा है।