ओडिशा के बालासोर में एक एड्स रोगी की मौत के बाद समाज की संवेदनहीनता का मामला सामने आया। गांववालों ने एड्स रोगी के शव को श्मशान में जलाने का विरोध किया और परिवार को अंतिम संस्कार नहीं करने दिया। विरोध के बाद परिवार को मजबूरी में अपने घर के सामने ही शव को दफनाना पड़ा।