दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। इस बार के चुनावी मैदान में 699 उम्मीदवार हैं। सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच 19 मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू हो जाएगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (सीईओ) ने मतगणना से जुड़ी तमाम तैयारियों को शनिवार शाम तक अंतिम रूप दिया। सुबह नौ बजे के बाद मतगणना का पहला रुझान आएगा।