बैंगलुरु के विजयनगर में 26 साल की एक नर्स ने अपने प्रेमी पर तेजाब से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उसके प्रेमी ने उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। ब्यौरा देते हुए वेस्ट बैंगलुरु के डीसीपी अनुचेत ने कहा कि पीड़ित के दायीं तरफ के चेहरा झुलस गया है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।