भारत पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तंज के बाद बीजेपी को कांग्रेस का साथ मिला है। आपको बता दें कि अफगानिस्तान में एक पुस्तालय के वित्त पोषण को लेकर डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम मोदी पर तंज कसने की खबरें सामने आईं थी, जिसके बाद कांग्रेस ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि अफगानिस्तान में विकास कार्यों को लेकर भारत को अमेरिका के उपदेश की जरूरत नहीं है।