फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandan Mishra Case: चंदन मिश्रा केस में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 19 Jul 2025 02:11 PM IST

पटना के एक अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा (Chandan Mishra) केस के सिलसिले में कोलकाता के पास न्यू टाउन से कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बिहार पुलिस (Bihar Police) और पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से शनिवार तड़के संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के बाद आरोपियों को महानगर के सैटेलाइट टाउनशिप स्थित एक आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।

बिहार के बक्सर जिले के निवासी चंदन मिश्रा की गुरुवार सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह हत्या के एक मामले में पैरोल पर बाहर था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी आरोपी न्यू टाउन इलाके में आवासीय परिसर के एक फ्लैट में छिपे हुए थे। पांचों में से चार सीधे तौर पर हत्या में शामिल थे। पांचवां आरोपी अपराध में शामिल था या उसने दूसरों को छिपने में मदद की, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद वे पटना से भागकर कोलकाता आ गए थे।

उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल फोन टावर लोकेशन से हमें उनका पता लगाने में मदद मिली। बिहार पुलिस उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी। आपको बता दें कि चंदन मिश्रा बेउर जेल में बंद था और पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल आया था। उस पर 12 से ज्यादा हत्याओं सहित 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इससे पहले बिहार की राजधानी पटना स्थित पारस अस्पताल में उपचाराधीन कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ कुछ तस्वीरें लगी थीं। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। तस्वीरों में अपराधी बाइक पर सवार होकर हाथ में बंदूक लहराते नजर आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, यह तस्वीर शायद वारदात को अंजाम देने के बाद की है। 

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें