बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सभी 243 सीटों के परिणाम जारी हो चुके हैं। एनडीए ने एक बार फिर बिहार की सत्ता में वापसी करते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। एनडीए ने कुल 202 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गई।
भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि जेडीयू ने 85 सीटों पर और एलजेपी (आर) ने 19 सीटों पर विजय हासिल की है। 2020 में भी ऐसी 11 सीटें थीं, जहां हार-जीत का अंतर एक हजार से कम मतों का रहा था।