फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: हम प्रत्याशी ज्योति मांझी पर चौथी बार हमला, सीने पर पत्थर से लगी चोट

Wed, 05 Nov 2025 10:41 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

गया जी के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी ज्योति मांझी पर बुधवार को सुलेबट्टा में हमला किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रत्याशी ज्योति देवी रोती हुई दिखाई दे रही हैं। हमले के बाद उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

ज्योति मांझी ने बताया कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र के भलूआ की ओर जनसंपर्क कर रहीं थीं। वहीं से लौटते समय जब उनका काफिला सुलेबट्टा स्थित चांदो रोड के समीप पहुंचा, तो 5–6 की संख्या में कुछ लोग “मुर्दाबाद” के नारे लगाने लगे और एनडीए के खिलाफ विरोध जताने लगे।

इसी दौरान काफिला आगे बढ़ा, तभी किसी ने उन पर पत्थर फेंका, जो उनके बाएं सीने में लगा। इससे वे गिर पड़ीं। पास में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया।

ज्योति मांझी ने आरोप लगाया कि यह हमला राजद समर्थकों द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां जनसंपर्क के लिए जा रही हूं, वहां लालू यादव जिंदाबाद और हमारे खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। मुझ पर जानलेवा हमला किया गया है। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं बताया।

गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाराचट्टी के सुलेबट्टा में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने वाले हैं। इसकी जानकारी खुद ज्योति मांझी ने सोशल मीडिया पर साझा की थी।

घटना के बाद संवाददाता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी के प्रभारी डॉ. साबिबुल हक से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि ज्योति देवी को सीने में चोट लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें