राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के खानूगांव में चलती कार में 11वीं की छात्रा के साथ दरिंदगी के मामले में प्रतिदिन हैरान कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी 12वीं के छात्र औसाफ ने अपने दोस्त व जिम संचालक माज की थार कार में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया था। अब पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने थार के साथ सियाज, स्विफ्ट और होंडा सिटी कार में नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी कर अश्लील वीडियो बनाए थे।