फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal IT Raid: भोपाल में कार में मिला 52 किलो सोना और 10 करोड़ नकद जब्त

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 21 Dec 2024 07:00 AM IST

पिछले तीन दिनों से प्रदेश की राजधानी भोपाल में जारी बिल्डरों के यहां जांच में आयकर विभाग के हाथ बड़ा खजाना लगा है। गुरुवार रात दो बजे भोपाल के मेंडोरी गांव के जंगल में लावारिस खड़ी इनोवा कार से 42 करोड़ रुपये कीमत का 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। इनोवा कार एक खाली जगह खड़ी थी। यह राशि किसकी है, अब इसका पता लगाया जा रहा है। अब तक किसी ने इस राशि व सोने पर दावा नहीं किया है। सोना व नकदी होने की खुफिया सूचना के बाद आयकर की टीम गुरुवार रात लगभग 1:30 से दो बजे के बीच मौके पर पहुंची थी। टीम ने लावारिस इनोवा क्रिस्टा को जब्त किया है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें