फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हादसे पर राज ठाकरे की धमकी: बुलेट ट्रेन की एक ईंट भी नहीं रखने देंगे

Sun, 01 Oct 2017 07:27 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ मुंबई

मुंबई में एलफिन्सटन रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद हुई 22 लोगों की मौत पर अब सियासत गरमा गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने रेलवे को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि हमें पाकिस्तान जैसे दुश्मनों या आतंकियों की जरूरत ही क्या है? ऐसा लगता है कि लोगों की जान लेने के लिए हमारी अपनी रेलवे ही काफी है। उन्होंने धमकी देते हुए ये तक कहा है कि लोकल रेलवे के ढांचे को बेहतर नहीं किया गया तो मुंबई में बुलेट ट्रेन के लिए एक ईंट तक नहीं रखने देंगे।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें