13 हजार करोड़ रुपयों से ज्यादा का पीएनबी घोटाला कर भारत से भागने वाले नीरव मोदी की 10 करोड़ रुपयों की अंगूठी सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी के मुंबई के घर ‘समुद्र महल’ पर छापेमारी की। ‘समुद्र महल’ से ईडी को बेशकीमती पेंटिंग्स, एनटीक सामानों के साथ ही एक अंगूठी मिली जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है।