महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अमृता सेल्फी का शौक पूरा करने के चक्कर में अपनी जान खतरे में डाल रही हैं। ये वीडियो देश की पहली लग्जरी क्रूज सेवा का है जो मुंबई से गोवा के बीच शुरू हुई है। अमृता फडणवीस सेल्फी लेने के लिए क्रूज के बिलकुल किनारे पर जाकर बैठ गईं। अमृता की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी उनसे सुरक्षा क्षेत्र में आने की मिन्नत करते दिखे पर वो सेल्फी लेने में लगी रहीं।