राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड पर दर्ज एफआईआर को लेकर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र में जमकर हंगामा मचाया। एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन किया। ठाणे में भी पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन देखा गया। कार्यकर्ताओं ने मुंबई-पुणे हाईवे को भी जाम कर दिया। जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। एनसीपी कार्यकर्ताओं के इस हंगामे के बाद कहा जा रहा है कि, इस विरोध प्रदर्शन से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कमजोर पड़ रही है? क्योंकि, एनसीपी के इस हंगामे की वजह से राहुल के भारत जोड़ो यात्रा को मीडिया में कोई अहम जगह नहीं मिल पा रही हैं। लेकिन, उनकी यात्रा लगातार आगे बढ़ती जा रही हैं।