महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी सरकार के लिए राजनीतिक संकट समय बीतने के साथ-साथ और गहराता ही जा रहा है, इस सियासी उठापटक पर सभी की नजरे भी बनी हुई हैं। इस बीच, चर्चा इस बात की भी होने लगी है कि अगर भाजपा राज्य में सरकार बनाती है तो सीएम पद पर कौन काबिज होगा? देवेंद्र फडणवीस या एकनाथ शिंदे।