फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Political Crisis: शिवसेना छिनने के बाद अब उद्धव ठाकरे उठाएंगे ये बड़ा कदम

Sat, 18 Feb 2023 04:57 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को शिंदे गुट को शिवसेना नाम दिए जाने का आदेश दिए। आयोग ने कहा कि एकनाथ शिंदे की पार्टी द्वारा चुनाव चिह्न तीर और कमान बरकरार रखा जाएगा। उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग को देश के लिए खतरनाक बताया और आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। वहीं एकनाथ शिंदे ने चुनाव आयोग के फैसले को सच और लोगों की जीत बताया। उल्लेखनीय है कि, एकनाथ शिंदे ने बीते साल जून में बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी। माना जा रहा है कि शनिवार को होने वाली उद्धव ठाकरे गुट की बैठक में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने पर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें