एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि महाराष्ट्र सरकार चलाने वाले गठबंधन के तीन दलों के 200 से अधिक विधायकों में से किसी के साथ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए धन आवंटन के मामले में कोई अन्याय न हो। सीएम शिंदे ने कहा कि वह और दोनों डिप्टी सीएम, देवेंद्र फडणवीस एवं अजित पवार यह देखेंगे कि तीनों दलों के सभी विधायकों के साथ समान व्यवहार किया जाए।