महाराष्ट्र के भंडारा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक अनियंत्रित कार ने बहुत से लोगों को एक साथ रौंद डाला। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं हादसे से भड़के लोगो ने ड्राइवर की गिरफ्तारी और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ भी की।