फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: चंदिया की सुराही के बाद लोगों को लुभा रहा देसी थर्मस, बढ़ती बिक्री से कुम्हारों की आमदनी भी बढ़ी

Sun, 11 Jun 2023 02:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले के चंदिया नगर के कुम्हारों के हाथों की बनी सुराही देशभर में प्रसिद्ध है। पानी को ठंडा रखने के मामले में चंदिया की सुराही की अपनी अलग पहचान है। इस वर्ष चंदिया के कुम्हारों ने एक अनूठा प्रयोग किया है। ब्रांडेड कंपनी मिल्टन और सेलो की तर्ज पर पानी ठंडा रखने के लिए मिट्टी से बोतल बनाई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस अनोखे प्रयोग से कुम्हारों को मुनाफा भी हो रहा है।

माटी कला और संवर्धन बोर्ड ने चंदिया के कुम्हारों को मिट्टी से आधुनिक बर्तन, सजावटी सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया था, जिसके बाद चंदिया के कुम्हारों ने अन्य बर्तनों के साथ-साथ मिट्टी की बोतल बनाई। कम दामों में मिलने वाले मिट्टी से बने देशी थर्मस को लोगों ने देखते ही देखते अपना लिया है। 

एक तरफ जहां ये देसी थर्मस कुम्हारों की आमदनी बढ़ा रहा है तो, वहीं लोगों को सेहतमंद भी रख रहा है। खान पान में बढ़ते रासायनिक पदार्थों के इस्तेमाल से लोगों को असमय गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में मिट्टी से मिलने वाले आवश्यक मिनरल पानी के साथ शरीर में जाकर लोगों को सेहतमंद बना रहे हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें