फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria News: विधायक बने बराती, सामूहिक विवाह में जमकर लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Thu, 08 Jun 2023 05:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले के बांधवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत करकेली में सामूहिक विवाह संपन्न हुआ है। जहां 98 नए जोड़ों ने सात फेरे लिए, जिसके साक्षी  बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह बने, इस दौरान विधायक ने न सिर्फ विवाह समारोह में शिरकत की बल्कि बराती बनकर ढुमके भी लगाए। बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह बैंड बाजे की धुन पर जमकर थिरकते दिखे।

बता दें, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जहां 98 जोड़ों ने अपना विवाह का पंजीयन करवाया था। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत लगातार कार्यक्रम हो रहा है, जहां इस महीने और पिछले महीने को मिलाकर यह तीसरा कार्यक्रम है, जहां प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम इस बार किए थे और पुरानी जो भूल थी उसे सुधारने का प्रयास किया था।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें