फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री मजूमदार, नंदी के कान में कही मनोकामना

Fri, 06 Jun 2025 09:50 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री भारत सरकार सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। दरबार में वो बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन करने के बाद नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और नंदी जी के कानों में मनोकामना भी कही। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया की ओर से केंद्रीय मंत्री का स्वगात और सत्कार किया गया। 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आने का मौका मिला यहां की व्यवस्थाएं काफी अच्छी हैं। महाकाल लोक कॉरिडोर के निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जाता है। भारत के सारे सनातनियों के लिए यह स्थल आस्था का केंद्र है। 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे बड़ा ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का है। मृत्यु लोक से भी बाबा महाकाल सभी को बचा ले आते हैं, ऐसा माना जाता है। मैंने बाबा महाकाल से सभी को स्वस्थ, निरोगी बनाने की कामना की है। 

ये भी पढ़ें- कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, मंत्री विजयवर्गीय का सामाजिक बदलाव पर कटाक्ष

पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष का कार्यभार भी इन्हीं के पास
सुकांत मजूमदार एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे 2024 के भारतीय आम चुनाव में पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा के लिए चुने गए। वे भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल के 10वें राज्य अध्यक्ष रहे। उन्होंने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में पीएचडी की है। उन्होंने 20 सितंबर 2021 से भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें