फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: तिरुपति बालाजी प्राण प्रतिष्ठा के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे 15 जोड़े, शिप्रा तट पर होगा आयोजन

Tue, 09 Dec 2025 05:07 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

धार्मिक नगरी उज्जैन में आगामी 12 दिसंबर 2025 को रणजीत हनुमान मंदिर के सामने शिप्रा तट बड़े पुल पर एक भव्य आयोजन होने वाला है, जिसमें श्री तिरुपति बालाजी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, 15 जोड़ों का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं वृद्ध आश्रम का शुभारंभ होगा। इस बात की जानकारी ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के महंत महावीर नाथ महाराज ने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया को दी। ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के महंत महावीरनाथ ने बताया कि 12 दिसंबर को होने वाले आयोजन में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहेंगे। उनके विशेष आतिथ्य में 15 जोड़ों का नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह संपन्न होगा। वहीं अनाथालय, वृद्ध आश्रम और नशा मुक्ति केंद्र के साथ तिरुपति भगवान की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी।

सभी का कर्ज उतारते हैं बालाजी महाराज
इस आयोजन का आचार्यत्व कर रहे आचार्य श्री राम शर्मा ने बताया कि तिरुपति बालाजी महाराज सभी का कर्ज उतारने हैं। इस मंदिर के माध्यम से भी सभी के कष्ट दूर हो ऐसी हमारी कामना है। वर्तमान में जिन यजमाओं द्वारा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन दर्शन किया जा रहा है। उन्होंने भी मुंडन करवाया है मंदिर में 21 बटुकों और ब्राह्मणों द्वारा पूजन अर्चन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कुबेरेश्वर धाम में शर्मनाक कांड, होटल में रुके दंपती के कमरे का अश्लील वीडियो वायरल, चार पर FIR

दिव्य और भव्य होगा यह होगा आयोजन
समाजसेवी जगदीश पांचाल ने बताया कि यह कार्यक्रम अत्यंत दिव्य और भव्य हो रहा है जिसमें 15 जोड़ों का निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करवाने के साथ ही वृद्ध आश्रम, अनाथालय और नशा मुक्ति केंद्र की शुरुआत भी हो रही है। आपने बताया कि आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, राजस्थान के विधायक बालकनाथ योगी के साथ ही हो भृतहरि गुफा के महंत रामनाथ महाराज, सुंदर दास महाराज, स्वामीनारायण आश्रम के महंत आनंद जीवन दास के साथ ही बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें