फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: मस्जिद में हो रही थी लगातार चोरी...रेकी की तो पानी की टंकी से मिल गया चोर

Thu, 01 Aug 2024 03:57 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन के तोपखाना क्षेत्र स्थित एक मस्जिद में बीते तीन महीने से लगातार चोरी की घटना घटित हो रही थी। मस्जिद की देखरेख करने वाले लोग इस बात से काफी परेशान थे कि आखिर वह व्यक्ति कौन है, जो की मस्जिद में आकर इस तरह से यहां का सामान चुरा रहा है।

जिम्मेदारों ने इस बात पर ध्यान दिया और जब एक युवक को मस्जिद में जाते देखा तो उसका पीछा किया। इस पर लोगों का शक सही निकला, यह युवक मस्जिद की पानी की टंकी से तांबा चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

महाकाल थाना पुलिस ने गुरुवार को बताया कि तोपखाना क्षेत्र में खेराती मस्जिद है। जहां पर पिछले काफी समय से चोरी की घटना घटित हो रही थी। आज क्षेत्र के लोगों ने जब एक युवक को देखा तो वह चुपचाप मस्जिद की छत पर चला गया। जहां पर वह पानी की टंकी में उतरकर यहां लगे आरओ प्लांट से तांबा चुरा रहा था। पुलिस ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने युवक को पकड़कर हमारे सुपुर्द किया है, जिसका नाम शादाब पिता अब्दुल शकील निवासी बिलौटीपूरा है।

बताया जाता है कि मस्जिद की पानी की टंकी से तांबा चुराने वाले शादाब के बारे में जानकारी लगी है कि वह जीवाजीगंज क्षेत्र में भी पहले कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस उसके बारे में और भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें