फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: धर्मस्व विभाग की बैठक के पहले पुजारी महासंघ ने प्रशासन को चेताया, बताया किसकी सुनेंगे, किसकी नहीं

Fri, 26 Dec 2025 09:37 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

धार्मिक नगरी उज्जैन में आगामी 28 दिसंबर रविवार को धर्मस्व विभाग की एक बैठक होने वाली है। इसमें 84 महादेव के साथ ही सभी प्रमुख मंदिरों के पुजारी को बुलाया जाएगा। इस बैठक के पहले ही इस पर बड़ा बखेड़ा हो गया है, क्योंकि पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. महेश शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और धर्मस्व विभाग के अध्यक्ष संभागायुक्त को एक पत्र लिखा है। इसमें यह मांग की गई है कि इस बैठक में पुजारी मुख्यमंत्री और उच्च वर्ग के लोगों की बातों को तो सुनेंगे लेकिन कथावाचक साधु संत का मार्गदर्शन नहीं लेंगे।

ये भी पढ़ें- जूना अखाड़े के अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, इस नंबर से आया मैसेज

पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित महेश शर्मा ने बताया कि धर्मस्व विभाग द्वारा आयोजित बैठक में पुजारी की समस्याओं को सुनने के साथ ही उनका निराकरण होना चाहिए। विभाग के उच्च अधिकारी इस बैठक में पुजारी को मार्गदर्शन देने के साथ ही उन्हें दिशा निर्देश दे सकते हैं, लेकिन इस बैठक में साधु संतों और कथावाचकों को कुछ भी कहने-सुनने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखाड़ा और मठों का कोई भी सरकारीकरण नहीं है, ऐसे में उन्हें ऐसी बैठकों में भी बुलाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्हें इन बैठकों में बुलाने और कुछ भी कहने का अधिकार तभी मिल सकता है जब अखाड़े और मठ का सरकारीकरण हो जाए। इस दौरान उन्होंने उज्जैन के धार्मिक स्थलों पर भी पुजारी की नियुक्ति करने और कमेटी बनाने की मांग की है। जहां पर वर्तमान में कई अव्यवस्थाएं देखी जा रही हैं। उन्होंने ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर वर्तमान में हो रही अव्यवस्था पर ध्यान आकर्षित करवाया और यहां कमेटी बनाकर इसकी व्यवस्था पुजारी को देने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें