फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: महाकाल दर्शन कर बोले महाआर्यमान- आज से कुछ नया शुरू कर रहा हूं इसलिए बाबा का आशीष लेना जरूरी था

Fri, 30 May 2025 10:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

बाबा महाकाल के दर्शन करना मुझे काफी अच्छा लगता है। जब भी मैं यहां से गुजरता हूं तो बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेना और उनके दर्शन करना कभी नहीं भूलता। आज से मैं कुछ नया शुरू कर रहा हूं इसीलिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेना जरूरी था और इसीलिए बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आया हूं। यह बात भारत सरकार के कैबिनट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमान सिंधिया ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन के बाद कही।

ये भी पढ़ें-क्या है नमामि क्षिप्रे परियोजना इकाई, कल पीएम मोदी करेंगे 800 करोड़ के घाट निर्माण का भूमिपूजन

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमान सिंधिया शुक्रवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने धार्मिक नगरी उज्जैन आए थे। जहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान संजय पुजारी द्वारा पूजन-अर्चन व संकल्प कराया गया। बाबा महाकाल के पूजन-अर्चन के दौरान महाआर्यमान सिंधिया बाबा महाकाल की भक्ति में लेने नजर आए। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एसएल सोनी द्वारा उनका स्वागत व सत्कार किया गया।

ये भी पढ़ें-महाकाल लोक में दिखेगी अयोध्या राम मंदिर जैसी शिल्पकारी, कांसे-सेंडस्टोन से बनाई जाएगी 88 नई मूर्तियां

जानिए कौन हैं महाआर्यमान सिंधिया
महाआर्यमन सिंधिया को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के 6 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। महाआर्यमन सिंधिया मध्यप्रदेश क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहते हैं और यही उनका उद्देश्य है। महाआर्यमान अपने लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी पॉपुलर हैं। महाआर्यमन सिंधिया अपने पिता ज्योतिरादित्य को बाबा महाराज और मां को अम्मा महारानी कहते हैं। महाआर्यमन सिंधिया का जन्म 17 नबंवर 1995 को हुआ है। महाआर्यमन सिंधिया ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह दून स्कूल से की है। महाआर्यमन सिंधिया अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की है। महाआर्यमन सिंधिया अपने पिता के संसदीय क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। महाआर्यमान सिंधिया   महाआर्यमान सिंधिया  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें