फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: पत्नी पर पति ने किया जानलेवा हमला, ससुराल जाने से मना किया तो गर्दन पर मारा चाकू

Tue, 08 Apr 2025 10:14 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित सिलाई कंपनी के समीप महिला पर उसके ही पति ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। महिला पति की शराबखोरी और मारपीट के कारण दो साल से मायके में रह रही है। उसने कोर्ट में तलाक के लिए केस भी दायर कर रखा है। गंभीर घायल हालत में महिला को चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ये भी पढ़ें- दमोह फर्जी डॉक्टर: सात मौतों के आरोपी डॉक्टर को प्रयागराज से दमोह लेकर आई पुलिस, एसपी ने देर रात तक की पूछताछ

पुलिस ने बताया इंदिरानगर की रहने वाली ज्योति का सात साल पहले नलवा के रहने वाले राजकुमार पिता बाबूलाल मरमट से विवाह हुआ था। विवाह के बाद भी राजकुमार कोई काम धंधा नहीं करता था। आवारागर्दी और शराबखोरी करता था। पत्नी इसके लिए मना करती तो वह मारपीट करता और उस पर शक भी करता था। ज्योति की एक बेटी भी है। पति की हरकतों के कारण परेशान होकर वह दो साल पहले मायके आ गई। यहां अपनी बेटी की पढ़ाई लिखाई और खर्च के लिए नागझिरी की गारमेंट कंपनी में नौकरी करती है। सुबह जब महिला कंपनी में नौकरी के लिए जा रही थी इसी दौरान रास्ते में राजकुमार आया और उसे रोककर ससुराल चलने के लिए दबाव बनाया।



ये भी पढ़ें- गोवर्दे में तेज रफ्तार हाइवा ने ले ली युवक की जान, 100 मीटर तक घसीटते ले गया बाइक

महिला ने ससुराल चलने से मना किया तो उसने चाकू से गर्दन और हाथ पर हमला कर दिया। महिला को चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को महिला ने बताया कि उसका तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद वह परेशान करता है। पूर्व में उसकी सास की तबीयत खराब होने पर जब वह नलवा अपने ससुराल गई थी। तब राजकुमार ने चाकू अड़ाकर उसे धमकाया था। एसआई खोवाल के अनुसार मामले में महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ चाकू मारने का प्रकरण दर्ज किया गया है। डॉक्टरों ने ज्योति की हालत खतरे से बाहर होना बताई है। पति की तलाश में उसके परिजनों से संपर्क किया गया है। जल्द उसे हिरासत में लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें