फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: छोटे भाई से था विवाद, बड़े भाई को अकेला देखा तो कर डाली हत्या, घटना से मची सनसनी

Sun, 01 Jun 2025 01:02 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

लोहे का पुल क्षेत्र में वॉच टॉवर के नीचे देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटनाक्रम के बाद हमला करने वालों में दो युवकों के शामिल होने की जानकारी सामने आई। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।

महाकाल थाना क्षेत्र के लोहे का पुल क्षेत्र में देर रात अचानक वॉच टॉवर के नीचे भगदड़ की स्थिति बनी। लोग कुछ समझ पाते इसके पहले एक युवक खून से लथपथ जमीन पर पड़ा दिखाई दिया और दो युवक भागते नजर आए। खून से लथपथ युवक को अस्पताल पहुंचाया जाता उससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या की खबर मिलते ही क्षेत्र में काफी भीड़ जमा हो गई। महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतक का नाम मोईन पिता नदीम शेख (25) निवासी देवास हाल मुकाम लोहे का पुल होना सामने आया। पुलिस घटनास्थल पर जांच में लगी थी और आसपास लगे कैमरों का खंगाला जा रहा था। साथ ही मौके पर मौजूद एसआई हेमंत जादौन और जितेन्द्र झाला घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं कर पा रहे थे। उनका कहना था कि जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें- तीन महीने से फरार दुष्कर्म के आरोपी को प्रयागराज से दबोचा, साइबर टीम की मदद से किया गिरफ्तार

मृतक की तोपखाना में चप्पल की दुकान
क्षेत्रवासियों ने बताया कि मोईन कुछ समय पहले देवास से उज्जैन आया था, वह अपने पिता के साथ तोपखाना क्षेत्र में चप्पल की दुकान लगाता था और किराये से रहता था। वह दो मासूम बच्चों का पिता भी था। देर रात मोईन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिससे चाकू का वार फेफड़ों तक पहुंच गया और अधिक खून बहने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

चिंतामण रोड से हत्यारा गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी राहुल देशमुख व महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीन टीम गठित कीं और आरोपी अद्दा उर्फ फुरकान को चिंतामण रोड से गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी शादी-विवाह में घोड़ी लगाने का काम करता है। देर रात मृतक और आरोपी के बीच पुराने विवाद में कहासुनी हुई थी जो कि हत्या में बदल गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें हमले की पूरी घटना कैद है। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है, और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करने की कार्रवाई भी जारी है।

ये भी पढ़ें- 11 साल की बच्ची को सांप ने डसा, परिवारवाले कराते रहे झाड़ फूंक, आखिरकार चली गई मासूम की जान

छोटे भाई से था विवाद बड़े भाई की कर दी हत्या
रात को जब मोईन अपने अपने भाई के साथ कुछ खाने के लिए गया था। इस दौरान उसका विवाद दो लोगों से हो गया। आसपास के लोगों ने विवाद शांत करवाने की कोशिश भी की। लेकिन आरोपियों ने चाकू मारकर हत्या को अंजाम दिया। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले ही मोईन देवास से उज्जैन रहने आया था।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें