फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: उज्जैन-झालावाड़ NH-27 टोल प्लाजा पर विवाद, टोलकर्मियों ने बस यात्रियों को लाठी-डंडों से पीटा

Mon, 05 Jan 2026 12:00 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित पिपलई (निपानिया) टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने यात्रियों पर लाठी-डंडों से पीटा। घटना देर रात की है।  घटना का वीडियो अब सामने आया। बस उज्जैन से आगर जा रही थी। 

जानकारी के मुताबिक टोल प्लाजा पर कर्मचारी बीच लेन में अलाव जलाकर बैठे थे। वहां न तो कोई बैरिकेड्स लगाए गए थे और न ही संकेतक। इसी दौरान मालवा बस अनजाने में उसी लेन में प्रवेश कर गई। बस में सवार कुछ युवकों ने जब टोल कर्मचारियों से रास्ता साफ करने को कहा, तो विवाद बढ़ गया। टोल प्लाजा में मारपीट का वीडियो बस में सवार यात्रियों ने बनाया है।

बस के अंदर घुसकर लाठियां बरसाईं
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देखते ही देखते 15-20 टोल कर्मचारी लाठी-डंडे लेकर बस सवार युवकों पर टूट पड़े। इस मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि एक टोल कर्मचारी बस के अंदर तक घुसा और यात्रियों पर लाठी बरसाने लगा। आगे बैठी महिला यात्री दहशत में आकर चीखने लगी। स्थिति बिगड़ती देख ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को आगे बढ़ा दिया।

ये भी पढ़ें- इंदौर जल त्रासदी: कांग्रेस ने कहा- भागीरथपुरा कांड लापरवाही नहीं, सुनियोजित हत्या; 11 को निकलेगी न्याय यात्रा

टोल कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज
घटिया थाना प्रभारी करण कुवाल ने बताया कि उन्हें निपानिया टोल पर मारपीट की सूचना मिली थी। टोलकर्मियों द्वारा मालवा बस में सवार युवराज (25), निवासी माकड़ोन के साथ मारपीट की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल युवक का उपचार कराया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में दो आरोपियों की पहचान कर ली गई है। अन्य टोल कर्मचारियों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें