फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: शिकायत के बाद कार्रवाई, डॉक्टर के पास नहीं मिली डिग्री, महाकाल कायरो सेंटर सील, Video

Tue, 06 Aug 2024 08:04 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर इन दिनों मध्यप्रदेश शासन द्वारा फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत उन्हेल रोड ढाबला फंटा पर संचालित होने वाले महाकाल कायरो सेंटर पर मंगलवार को दबिश दी गई। जानकारी देते हुए माधव नगर अस्पताल के प्रभारी विक्रम रघुवंशी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई थी कि उन्हेल रोड डाबला फंटा पर संचालित होने वाले महाकाल कायरो सेंटर केंद्र को जितेंद्र परमार के द्वारा संचालित किया जा रहा है। लेकिन उनके पास ऐसी कोई विशेष डिग्री नहीं मिली, जिससे कि वह इस केंद्र को संचालित कर सकें। विक्रम रघुवंशी ने बताया, जब हमारी टीम ने जितेंद्र परमार के अस्पताल में लगी उनकी डिग्रियों के बारे में पूछा तो वह इसका कोई जवाब नहीं दे पाए। पहले उन्होंने कहा कि यह सर्टिफिकेट जर्मनी के हैं। फिर उन्होंने अफ्रीका के बताएं और बाद में रतलाम मेडिकल कॉलेज से अपनी पढ़ाई करना बताया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें