फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दो बच्चे घायल

Sun, 05 Jan 2025 03:53 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में चंदूखेड़ी के पास बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे-बेटी घायल हो गए।  पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
चंदूखेड़ी के समीप दुर्घटना, पिता की मौत बेटा बेटी घायल पुलिस को अज्ञात वाहन की तलाश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित चंदूखेड़ी के पास बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे-बेटी घायल हो गए। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग जांच में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया इंगोरिया निवासी भरत पिता कचरूलाल सुबह अपने पुत्र रितेश और पुत्री सावित्रा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम राघोपिपलिया जा रहा था। चंदूखेड़ी के पास तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में भरतलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसके बेटे-बेटी को भी चोंट आई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और तीनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां, भरत की उपचार के दौरान भरत की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

बाइक सवार को टक्कर मारी
भैरवगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कोलूखेड़ी में वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। फरियादी युवराज पिता प्रकाश बाथम निवासी फाजलपुरा ने पुलिस को बताया कि उसके मामा का बेटा यश अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 13 जेडके 1885 से कोलूखेड़ी से होते हुए पानबिहार अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन


टक्कर से पिता-पुत्र घायल
पंवासा थाना क्षेत्र स्थित पांड्याखेड़ी चौराहे पर ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। पुलिस ने बताया ट्रक क्रमांक आरजे-02 जीबी-8886 के चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार पुत्र अरसद पिता अनवर उम्र 27 साल निवासी शाजापुर और अनवर पिता एचएच फारूकी उम्र 61 साल घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें