मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के नगर पृथ्वीपुर के ओरछा रोड पर रहने वाले वन विभाग के कर्मचारी के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और पैसे चुरा लिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग के कर्मचारी विकास गिरी गोस्वामी के सूने घर पर चोरी की घटना तब घटी जब वे अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। जब वे घर वापस आए, तो उन्होंने देखा कि मकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। गोदरेज की अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था, जिसमें रखे पैसे और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। विकास गिरी गोस्वामी ने इस घटना की रिपोर्ट पृथ्वीपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। विकास गिरी ने बताया कि उनकी अलमारी में सोने-चांदी के आभूषण और कुछ पैसे रखे हुए थे, जो चोरी हो गए हैं।