फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह पहुंचे ओरछा, पहली बार राजा राम के किए दर्शन

Mon, 16 Sep 2024 05:49 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद नारायण सिंह कुशवाह का यह पहले दौर था, वह सोमवार की सुबह ओरछा पहुंचे। जहां पर उन्होंने राम राजा के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। मीडिया से बात करते हुई उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार सभी जिलों में विकास का मैप तैयार कर रही है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री भी विकास को लेकर संगीन है।

उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार हर जिलों में विकास का मैप तैयार करके वहां पर इन्वेस्टर मीट कर रहे हैं। आने वाले समय में 27 तारीख को सागर में भी एक इन्वेस्टर मीट हो रही है, जिसमें निवाड़ी और बुंदेलखंड के सभी जिलों के विकास का मैप तैयार है और वहां पर विकास के द्वार खुलेंगे। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ एक बैठक की और संगठन को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही सदस्यता अभियान पर भी उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी से बात की।

निवाड़ी के लिए करेंगे प्रयास
निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि निवाड़ी जिला बने अभी कुछ ही साल गुजरे हैं, इसलिए वहां पर विकास की अपार संभावनाएं हैं और जो जो कमियां इस जिले को रह गई है, उसे पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निवाड़ी जिले में व्यवस्थाएं बनाने में टाइम जरूर लगेगा, क्योंकि नया जिला है और वहां पर अभी भवन भी तैयार नहीं है। ऐसे में सबसे पहली प्राथमिकता शासकीय भवन की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें