फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक का औचक निरीक्षण, छात्रावासों में भोजन व सुविधाओं पर उठे सवाल

Mon, 29 Dec 2025 10:16 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ में सोमवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। मंत्री ने कृषि उपज मंडी रोड स्थित तीन छात्रावासों का दौरा किया, जहां रह रहे छात्रों से सीधे संवाद कर भोजन, नाश्ता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान छात्रों ने भोजन और नाश्ते के वितरण में अनियमितताओं की शिकायत की। छात्रों का कहना था कि समय पर और पर्याप्त भोजन नहीं मिल रहा है। साथ ही सर्दी के मौसम में गर्म कपड़ों की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। कई छात्रों ने बताया कि ठंड से बचने के लिए उन्हें अपने घरों से कंबल और गर्म कपड़े मंगाने पड़े हैं।

केंद्रीय मंत्री ने छात्रावास के शौचालय, रसोईघर और पूरे परिसर का भी बारीकी से निरीक्षण किया। रसोईघर में आवश्यक खाद्य सामग्री जैसे दाल, चावल और आटा का स्टॉक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों द्वारा यह सफाई दी गई कि चूहों द्वारा सामग्री खराब कर दिए जाने के कारण राशन को बाहर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, लेकिन मंत्री ने इस तर्क को अस्वीकार्य बताया। निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री ने छात्रावासों की बदहाल व्यवस्थाओं पर कड़ा रुख अपनाया।

ये भी पढ़ें- MP News: एमपी सरकार ने 2026 का सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर जारी,127 दिन बंद रहेंगे प्रदेश के सरकारी दफ्तर

कलेक्टर की मौजूदगी में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि इन छात्रावासों में गरीब और निर्धन परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं, जिनकी देखभाल और सुविधाओं की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की है। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन द्वारा छात्रों के लिए पर्याप्त बजट और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, इसके बावजूद लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि छात्रों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें