निवाड़ी शहर में रविवार सुबह एक व्यक्ति को चोर होने के शक में पकड़ लिया गया। उसे काफी देर तक रस्सी से बांधकर रखा गया फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है।
प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार ने बताया कि निवाड़ी शहर के वार्ड नंबर तीन में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था और वह मकानों की रेकी कर रहा था। इसके बाद वार्ड नंबर 3 के लोगों ने उसको रस्सी से बांध कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने बताया कि अभी व्यक्ति से पूछताछ चल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस व्यक्ति के साथ अन्य और लोग थे, जो मौका देखकर के मौके से भाग गए हैं। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि यह व्यक्ति कौन है और कहां का रहने वाला है और निवाड़ी के वार्ड नंबर 3 में क्या कर रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति यहां का रहने वाला नहीं है, क्योंकि नगर में आए दिन चोरी हो रही है। इसलिए लोगों को शंका हुई कि यह व्यक्ति बाहर का है और चोरी के उद्देश्य से रेकी कर रहा है। इसके बाद लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा एक व्यक्ति को चोरी के शक में रस्सी से बांधा गया था और उसे पुलिस के हवाले कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।