फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: यूरिया खाद के लिए परेशान किसानों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट के बाहर लगाया जाम; निकाल दी हवा

Wed, 10 Dec 2025 11:05 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले में यूरिया खाद की लगातार किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा मंगलवार को उबाल पर आ गया। परेशान किसानों ने कलेक्ट्रेट दफ्तर के सामने झांसी रोड पर जाम लगा दिया, जिससे हाईवे पर कई वाहन घंटों तक फंसे रहे। किसानों का आरोप है कि पिछले एक पखवाड़े से यूरिया खाद की उपलब्धता नहीं हो रही, जिससे रबी फसल बोने में बड़ी दिक्कतें आ रही हैं।

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से समझाइश देने की कोशिश की। हालांकि, किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग पर जोर देते रहे।

उधर, खरगापुर में हालात और बिगड़ गए। यहां मंडी परिसर में किसानों ने उपसंचालक कृषि के चार पहिया वाहन को घेर लिया और गाड़ी के टायरों की हवा निकाल दी। किसानों का कहना था कि जब तक खाद की सप्लाई सुचारू नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अधिकारियों को किसानों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- MP: सागर-झांसी NH 44 पर बड़ा सड़क हादसा, BDS के चार जवानों की मौत; कंटेनर से पुलिस वाहन की हुई थी टक्कर

प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द ही खाद आने का भरोसा दिलाकर किसानों को शांत करने की कोशिश की। इसके बाद धीरे-धीरे जाम हटवाया गया और यातायात सामान्य किया गया। लेकिन किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि यूरिया की समस्या जल्द नहीं सुलझी, तो वे और बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

टीकमगढ़ और खरगापुर की यह स्थिति साफ दिखाती है कि जिले में यूरिया संकट ने किसानों की खेती को गहरी प्रभावित किया है और प्रशासन के लिए यह चुनौती दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें