निवाड़ी शहर के सिद्धिविनायक पेट्रोल पंप से अज्ञात चोरों ने एक बुलेट बाइक चोरी कर ली। यह घटना पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सिद्धिविनायक पेट्रोल पंप के संचालक विक्रम ने बताया कि उनकी बुलेट बाइक पेट्रोल पंप पर खड़ी थी, जब रात में दो चोर वहां आए और बाइक का लॉक तोड़कर उसे चुरा ले गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पहले क्षेत्र का मुआयना करते हैं, फिर एक चोर बाइक का लॉक तोड़ता है और उसे ले जाता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कोतवाली निवाड़ी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।