फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नजरबाग में भव्य आयोजन, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Sun, 21 Jun 2026 10:20 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को स्थानीय नजरबाग प्रांगण में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता कर योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जतारा विधायक हरिशंकर खटीक रहे।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का संदेश दिया।

कार्यक्रम में श्रीमती सरोज राजपूत, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, अभय सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान पूरे नजरबाग प्रांगण में अनुशासन और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

पढे़ं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जबलपुर में किया योग, CM मोहन यादव भी रहे मौजूद; तस्वीरें
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिए गए संदेशों का लाइव प्रसारण भी कार्यक्रम स्थल पर किया गया। प्रधानमंत्री ने योग को भारत की प्राचीन विरासत बताते हुए इसे वैश्विक स्वास्थ्य का प्रभावी माध्यम बताया, जबकि मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की कला है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा जीवन में ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संचार होता है।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें