फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: कुएं में गिरने से 16 साल की बालिका की मौत, जानें परिजनों ने क्या कहा

Mon, 11 Nov 2024 11:53 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले के समर्रा गांव में कुएं में गिरने से एक 16 वर्षीय बालिका की मौत हो गई है, जिसका टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया गया।

मृतक बालिका के परिजनों ने सोमवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि बालिका खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। लेकिन शाम करीब पांच बजे के आसपास जब वह कुएं से पानी निकाल रही थी, तभी उसका पैर फिसल जाने से कुआं में गिर गई। परिजनों का कहना है कि जब देर शाम तक बालिका घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई और कुएं में देखा गया, जहां से बच्ची की लाश को बरामद किया गया। इसके बाद परिजन तुरंत उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

परिजनों का कहना है कि खेत पर बने कुएं में वह दोपहर के वक्त पहुंची थी। लेकिन शाम के वक्त अचानक लापता हो गई। जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई और उसकी लाश कुएं में मिली।

कुएं में गिरने के दो घंटे बाद पता चला परिजनों को
परिजनों के अनुसार, बालिका करीब शाम पांच बजे के आसपास कुएं में गिर गई थी। लेकिन परिजनों को देर शाम पता चला। जब उनकी बालिका घर नहीं लौटी तो उनकी तलाश की गई। परिजनों के बयान के आधार पर कई सवाल जन्म ले रही हैं कि आखिरकार खेत पर अकेली बच्ची थी या परिजन थे। इसका जवाब परिजन द्वारा नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम करने के बाद इस मामले को विवेचना के दौरान सभी परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें