फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भीषण गर्मी में पेड़ की छांव में आराम फरमाते नजर आए वनराज, सैलानियों का बनाया वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 02 May 2023 12:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले में स्थित बाघों के गढ़ बांधवगढ़ से अक्सर बाघों के रोमांचक वीडियो सामने आते हैं, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। हाल ही में बांधवगढ़ का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाघ पेड़ की छांव में लेटा अठखेलियां करता नजर आ रहा है। बाघ की वीडियो सफारी के दौरान किसी सैलानी ने बनाया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। कुछ वक्त पहले तक जो बाघ शावक थे, वे अब वयस्क बाघों की श्रेणी में आ गए हैं। बांधवगढ़ में बाघों का घनत्व प्रदेश के अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में ज्यादा है, लिहाजा यहां आसानी से पर्यटकों को बाघों का दीदार हो जाता है। हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक यहां बाघों का दीदार करने पहुंचते हैं और जंगल के रोमांचक नजारों को अपने कैमरे में कैद कर ले जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें