फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: नया साल मनाने बांधवगढ़ पहुंचे पर्यटक, बाघ को देख खिले चेहरे, रोमांचित कर देने वाला नजारा कैमरे में कैद

Sun, 01 Jan 2023 03:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

नया साल मनाने के लिए दूर-दूर से पर्यटक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे हैं। सैलानी  जंगल सफारी में प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ वन्य प्राणियों के दीदार का मजा ले रहे हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को मगधी जोन में गए पर्यटकों को बाघ का दीदार हुआ और कुछ इस तरह दीदार हुए की पर्यटक रोमांचित हो गए। पर्यटकों ने इसका  वीडियो भी बनाया। मगधी जोन में पर्यटकों के जिप्सी के बगल से बाघ आराम के साथ सैर कर रहा था। और थोड़ी दूर के बाद सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया। पर्यटक बाघ को देखकर खुशी से झूम उठे। बाघ के इस दृश्य की चर्चा लगातार पूरे क्षेत्र में हो रही है। 

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों कोर और बफर दोनों ही जोन में टिकट बुकिंग फुल चल रही है। उसके बाद भी जिन पर्यटकों को सफारी मिल रही है। वह पूरे उत्साह के साथ सफारी का मजा उठा रहे हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें