फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघ ने पर्यटकों के सामने किया हिरण का शिकार, रोमांचक नजारे का वीडियो हुआ वायरल

Fri, 07 Apr 2023 01:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व वर्ष के अधिकतर दिनों में पर्यटकों से गुलजार रहता है। यहां बाघों का दीदार करने के लिए दूर-दराज से सैलानी पहुंचते हैं और रोमांचक नजारों को अपने कैमरे में कैद कर ले जाते हैं। जंगल सफारी के दौरान एक बार फिर पर्यटकों को रोमांचक नजारा देखने को मिला जो कि काफी दुर्लभ है। बांधवगढ़ के जंगलों में बाघ को आराम करते और टहलते कई बार देखा जा चुका है, लेकिन इस बार जंगल की सैर पर निकले सैलानियों ने बाघ को हिरण के बच्चे का शिकार करते देखा और इस नजारे का वीडियो भी बनाया, पर्यटकों का बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बाघ हिरण के बच्चे का शिकार करने के बाद उसे मुंह में दबाकर जंगल की ओर ले जाता नजर आ रहा है। हालांकि वायरल वीडियो काफी पुराना है। 22 मार्च को कुछ सैलानी जंगल सफारी की सैर पर गए थे, इस दौरान उन्होंने बाघ को हिरण का शिकार करते हुए देखा था और इस नजारे को कैमरे में कैद किया था, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें