उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं अब जो शावक थे वे अब वयस्क बाघ के रूप में सबके सामने आ रहे हैं। बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसा ही एक नजारा हाल ही में देखने को मिला, जिसे देखकर पर्यटक हैरान रह गए। बांधवगढ़ के मगधी जोन में सफारी के दौरान सैलानियों को एक साथ तीन टाइगर दिखाई दिए। जो सड़क पर चल रहे थे, जिनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यहां तीनों बाघ मदमस्त चाल से चल रहे हैं।वहींस पर्यटकों के बीच दहशत का माहौल था क्योंकि तीन बाघ अचानक सामने आ जाने की वजह से वह सभी डर गए। लेकिन बाद में सैलानियों ने इस पल को काफी एंजॉय किया और वीडियो और फोटो खींचे जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।