डिंडौरी में मध्य प्रदेश सौभाग्य योजना के नाम बिजली विभाग का बड़ा घोटाला सामने आया है। तीन-चार गांवों में बिजली के तार नहीं पहुंचे,लेकिन आदिवासियों को बिजली के बिल मिल रहे हैं इन लोगों को कागजों पर सौभाग्य योजना का लाभार्थी बना दिया और बिल भी पहुंचा दिए। हकीकत तो यह है कि गांव में बिजली के तार और मीटर तक नहीं पहुंचे हैं। यह ग्रामीण आज भी चिमनी की रोशनी में जीवनयापन कर रहे हैं।