फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhi News: T17 बाघ ने रोका रास्ता, दहाड़ से डर गए पर्यटक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 24 Nov 2024 01:42 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी

सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में इन दिनों बाघों का जलवा है। पर्यटक दूर-दूर से इस क्षेत्र में बाघों को देखने आते हैं। इसी बीच, रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है, जिसमें पर्यटक अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे और बाघ टी-17 अचानक आकर उनका रास्ता रोक लेता है।

बीच सड़क पर चल रहा था टी-17
वायरल वीडियो के बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि बाघ टी-17 बीच सड़क पर चल रहा था। उस समय पर्यटक उसके आगे और पीछे थे। बाघ अपनी मदमस्त चाल में धीरे-धीरे सड़क पर चल रहा था। हालांकि, यह वीडियो केवल 9 सेकंड का है, लेकिन इन 9 सेकंड में ही बाघ का मनमोहक दृश्य सामने आया। इसके अलावा, बाघ अपनी दहाड़ से जंगल की गूंज बढ़ा रहा था, जिससे पर्यटक डर भी रहे थे। फिर भी उन्होंने उसके वीडियो और फोटो खींचे और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

सीसीएफ ने दी जानकारी
बाघ टी-17 के बारे में मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) अमित दुबे ने बताया कि यह बाघ काफी दिनों से जंगल के बीचो-बीच रह रहा था और अब पहली बार लोगों को दिखाई दिया। हालांकि, इसका वीडियो कम वायरल होता है, लेकिन यह एक बेहद शानदार पल था। पर्यटकों ने भी इसे अपने अनुभव में खास बताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें