फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivpuri News: रात का सन्नाटा, सूनसान गली और घूमता मगरमच्छ, ये नजारा सीसीटीवी में कैद; अब दहशत में लोग

Mon, 21 Jul 2025 09:04 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी

शिवपुरी जिले में आए दिन निकल रहे मगरमच्छ लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। अब न सिर्फ शहरी क्षेत्र, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी मगरमच्छ देखने को मिल रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। बीते दो दिन में जिले के ग्रामीण क्षेत्र समेत शहरी क्षेत्र में भी मगरमच्छ देखे गए हैं। शिवपुरी शहर की कृष्णापुरम कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में 6 फीट लंबा मगरमच्छ कैद हुआ, जो रिहायशी इलाके की गलियों पर घूमता दिखाई दिया।

गांव में आया 8 फीट का मगरमच्छ
शिवपुरी जिले के बरखेड़ी गांव में देर रात 8 फीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। जब ग्रामीणों ने मगरमच्छ को गांव में घूमते देखा, तो तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम वन्य प्राणी रेस्क्यू स्पेशलिस्ट सलमान पठान को साथ लेकर मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सियों से बांधकर रातभर गांव में ही सुरक्षित रखा गया। बाद में वन विभाग की टीम ने उसे मड़ीखेड़ा डेम में सुरक्षित छोड़ दिया। माना जा रहा है कि यह मगरमच्छ मड़ीखेड़ा डेम क्षेत्र से निकलकर गांव तक पहुंचा था।

ये भी पढ़ें:  'कुछ नेता कहते हैं मैं लाया, उन्हें मैं से फुर्सत नहीं', बिना नाम लिए तोमर का सिंधिया पर हमला; वीडियो

गली में घूमता दिखा मगरमच्छ
शिवपुरी शहर की रिहायशी कॉलोनियों में से एक कृष्णापुरम कॉलोनी में रात को करीब 5 फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया। यह मगरमच्छ कॉलोनी की सड़कों पर खुलेआम घूमता नजर आया। कॉलोनी निवासी कुलदीप गुप्ता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। स्थानीय निवासियों के अनुसार, मगरमच्छ के सड़कों पर घूमते हुए वीडियो वायरल होने के बाद से कॉलोनी में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें:  महिला पर आया तांत्रिक का दिल, बनाना चाहता था संबंध, मना किया तो दुष्कर्म कर ऐसे ली जान; पूरी कहानी

लोगों में डर का माहौल
शिवपुरी में लगातार मगरमच्छों की मौजूदगी से नागरिकों में डर का माहौल है। विशेष रूप से माधव राष्ट्रीय उद्यान में स्थित सांख्यसागर झील और इससे लगे नालों के आसपास रहने वाले लोग खासे परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सांख्यसागर झील में दो हजार से अधिक मगरमच्छ हैं, जो नालों के माध्यम से शहरी इलाकों में पहुंच जाते हैं। पूर्व में भी कई कॉलोनियों में मगरमच्छ देखे जा चुके हैं। नागरिकों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मगरमच्छों से बचाव के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: भाजपा विधायक शुक्ला के बेटे पर महाकाल के गर्भगृह में जबरन घुसने और कर्मचारी को धमकाने का आरोप

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें